Breaking News

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर ने खड़े लोगों को कुचला, उड़े चीथड़े, 4 की मौत

 

राजस्थान के उदयपुर जिले में बीती रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। यह हादसा उदयपुर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रेलर ने नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर खड़े चार लोगों को रौंद दिया। दो महिलाओं सहित चारों को लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया।

यह हादसा ऋषभदेव कस्बे के पास रात्रि करीब आठ बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक जो लोग हादसे के शिकार हुए। वे पहले बोलेरो में सवार थे और उदयपुर से सलूंबर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक भैंस आ गई तो बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इस हादसे में बोलेरो सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आई। वे बोलेरो से निकल कर हाईवे के डिवाइडर पर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे पर डिवाइडर पर खड़े इन लोगों को कुचल दिया।

हादसा इतना दहलाने वाला था कि जिसने भी देखा वह सहम गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने डिवाइडर पर खड़े चा लोगों को कुचल दिया था। चूंकि ट्रेलर की स्पीड काफी तेज थी। लिहाजा जो लोग ट्रेलर के नीचे आए। उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए। काफी दूरी तक मांस के लोथड़े बिखर गए। चारों के शव सड़क से चिपक गए जिन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। जिन लोगों ने भी इस हादसे को देखा, उनके रोंगटे खड़े हो गए। ऋषभदेव थाना प्रभारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि करीब 50 मीटर तक मांस के टुकड़े बिखर गए थे।

जब यह सड़क हादसा हुआ। तब कई अन्य वाहन एक के बाद एक आपस में टकराने लगे। करीब पांच छह वाहन एक दूसरे से भिड़ गए जिसकी वजह से कई लोगों को चोटें आई। तेज रफ्तार वाहन अचानक टकराने से कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गई। देर रात यातायात को सुचारू किया जा सका।

ऋषभदेव थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित बताते हैं कि इस हादसे में सलूंबर जिले के सेमारी क्षेत्र स्थित भोराई घाटा निवासी 54 वर्षीय बसंती, 30 वर्षीय अनिल कटारा, उनके परिवार की बहू 24 वर्षीय जीजा देवी और डूंगरपुर निवासी ईश्वर लाल मीणा की मौत हुई है। जीजा देवी की तबीयत खराब होने पर उनकी सास, जेठ और वाहन चालक उसे दिखाने के लिए उदयपुर अस्पताल ले गए थे। उदयपुर से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। इस हादसे में अजमेर के किशनगढ़ निवासी कैलाश गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उदयपुर रेफर किया गया है।

About SaniyaFTP

Check Also

25 डंक बने मौत की वजह:मधुमक्खियों ने बनाया निशाना, 5 साल का मासूम की मौत

  राजस्थान के पाली जिले में मधुमक्खियों के हमले में मासूम की मौत हो गई. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *