Breaking News

पति का टॉर्चर, देवर की गंदी नजर—महिला की खौफनाक दास्तान!

गाजीपुर में एक महिला के साथ उसके ससुरालवालों ने जुल्म की इंतहा कर दी. मामला भावरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां की रहने वाली एक महिला की शादी उसी थाना क्षेत्र के एक दूसरे गांव में कमलेश यादव के साथ 3 मई 2022 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी. पीड़िता के मुताबिक, शादी के 1 महीने तक तो वैवाहिक संबंध ठीक-ठाक चला, लेकिन उसके बाद से आए दिन पति मारपीट करने लगा. इतना ही नहीं, 13 मई 2025 को मारपीट कर घर से भगा दिया.

महिला ने आरोप लगाया है कि पति के अलावा उसकी ननद भी आए दिन पिटाई करती थी. मामला पुलिस तक पहुंचा. इसके बाद आपसी समझौता करने के बाद पति उसे अपने घर लेकर आया. पीड़िता के मुताबिक, पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए लगातार मारपीट करने लगा. अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने लगा. महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ रिश्ता ठीक नहीं होने का फायदा उसके देवर अखिलेश यादव के द्वारा भी उठाए जाने लगा. आए दिन उसके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किए जाने लगा. साथ ही देवर की ओर से जबरदस्ती संबंध बनाने के भी प्रयास किए गए.

विवाहिता के मुताबिक, उसके पिता जब 2022 में रिटायर हुए तो सास-ससुर, देवर और पति रिटायरमेंट का पैसा मांगने लगे. विरोध किया तो दो-तीन दिन तक भूखे रखने लगे. कभी-कभी भोजन देते भी थे तो वो भी फेंककर. इसी दौरान आकर कोई खाने में थूक देता था. महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने 9 लाख कैश सहित कुल 16 लाख रुपए दहेज में दिए थे. बावजूद इसके वह लगातार परेशान करते हैं. पीड़िता की शिकायत पर भाबरकोल पुलिस ने धारा 115(2), 352, 75(2),85 और दहेज बंद अधिनियम 1961 के तहत धारा 3 और धारा 4 के तहत विवाहिता के ससुर, सास ,पति, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

About NW-Editor

Check Also

UPSCमे गाजीपुर का परचम लहराया‌‌, साइमा खान ने पाई135वीं रैंक, प्रियंका चौधरी 79वीं प्रांजल राय 250 रैंक, गांव में खुशी का लहर

  गाजीपुर का परचम लहराया, प्रियंका चौधरी 79वीं, साइमा खान ने पाई 135वीं रैंक; गांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *