Breaking News

नशे से रहोगे दूर तो शरीर रहेगा स्वस्थ: डा. अनुराग

– अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर रेडक्रास ने चलाया जागरूकता अभियान
– शपथ दिलाते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।
फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में नशामुक्ति, जल संरक्षण, टीबी जागरूकता, सीपीआर प्रशिक्षण अभियान रेडक्रास भवन में राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के मध्य चलाया गया। सभी कैडेट्स को डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव के उपाय, उपचार व निक्षय मित्र बनने हेतु जागरूक किया। डॉ अनुराग ने जल संरक्षण हेतु वाटर बेल लगाने, आरओ से निकलने वाले पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने हेतु जागरूक किया। साथ ही सभी को जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी प्रदान किया गया। फिर नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत बताया कि शरीर डस्टबिन नहीं है और तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा रहता है अधिक अल्कोहल के प्रयोग से लीवर की बीमारियां हो जाती हैं इसलिए हम सभी को स्वयं तो नशे से दूर रहना है और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है इसके बाद सभी ने नशामुक्ति हेतु शपथ भी ली। अंत में डॉ अनुराग ने सभी को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया कि एक वर्ष से ऊपर किसी भी उम्र के व्यक्ति जिसके हृदय ने काम करना बंद कर दिया हो तो उन्हें 30 बार दबाव व दो बार सांस एक मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस तथा 1 वर्ष के बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर किसी का जीवन बचा सकते हैं। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार व प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

डीएम ने पल्स पोलियो जागरूकता अभियान को दिखाई झण्डी

– जिले के 4.23 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद – जागरूकता रैली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *