Breaking News

सपाईयों ने छत्रपति शाहू जी महाराज की मनाई जयंती

– संगोष्ठी में सामाजिक न्याय के विचारों को अपनाने का आह्वान
– संगोष्ठी को संबोधित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता पर आधारित विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी तथा पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि शाहू जी महाराज के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाते हैं। संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, नगर पालिका चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, एडवोकेट जगदीश सिंह, कमलेश वर्मा, राम कृपाल सोनकर, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, अनिरुद्ध यादव, डॉ. राम नरेश पटेल, जगनायक सचान, फौजी धर्मपाल पटेल, हीरालाल साहू, नरेंद्र प्रजापति, आशीष नामदेव, रईस अहमद, गार्गीदीन बाजपेई, सुनील उमराव, नंद किशोर पाल, कपिल यादव, नागेंद्र यादव, डीजी कुशवाहा, शैलेन्द्र मिश्रा राजू, राम बाबू यादव, अंकित वर्मा, धीरेन्द्र मौर्य, कामता पटेल, राम प्रताप पटेल, पुनीत सिंह, शमशेर सिंह सेंगर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

डीएम ने पल्स पोलियो जागरूकता अभियान को दिखाई झण्डी

– जिले के 4.23 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद – जागरूकता रैली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *