Breaking News

फतेहपुर डायट में शिक्षकों को मिला नई शिक्षण तकनीक का प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट आधारित पढ़ाई पर दिया जोर

फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों को वास्तविक जीवन से जोड़ते हुए गतिविधियों, प्रयोगों और परियोजनाओं के माध्यम से पढ़ाने के तरीके बताए गए। डायट प्राचार्य मायाराम ने प्रशिक्षित शिक्षकों को पीबीएल पद्धति को कक्षाओं में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

संदर्भदाता डॉ. सुनील कुमार तिवारी, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, रमाशंकर गुप्ता और सौष्ठव त्रिपाठी ने समूह कार्य, गतिविधियों और व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए पीबीएल की उपयोगिता समझाई। प्रशिक्षण में परियोजना चयन, समस्या की पहचान, प्रश्न निर्माण, संसाधनों का उपयोग, समूह सहभागिता, प्रस्तुतीकरण और मूल्यांकन से संबंधित जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि इस पद्धति से बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित होते हैं। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी और नवाचारपूर्ण बताया। उन्हें पीबीएल प्रशिक्षण मॉड्यूल भी उपलब्ध कराया गया, जिसका उपयोग वे कक्षा शिक्षण के दौरान करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता आरती गुप्ता, राकेश सचान, अजीत कुमार निगम, शशांक शुक्ला, सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्रा सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जेल में डीएम-एसपी की अचानक दस्तक, बैरकों से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की हुई जांच

फतेहपुर। जिला कारागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *