Breaking News

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा, धाता केंद्र पर 229 अभ्यर्थियों ने छोड़ा मैदान

धाता, फतेहपुर। धाता इंटर कॉलेज में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चली। परीक्षा के लिए कुल 493 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से केवल 264 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 229 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह करीब आधे पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचे।

परीक्षा को लेकर केंद्र पर निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी बच्चों को परीक्षा कक्षों में बैठाया गया। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली।

परीक्षा में मानसिक योग्यता, पर्यावरण योग्यता, अंकगणित और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों की प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ परीक्षार्थियों ने गणित के सवालों को कठिन बताया, जबकि कुछ बच्चों को पर्यावरण से जुड़े प्रश्न हल करने में परेशानी हुई। वहीं, कई परीक्षार्थियों ने मानसिक योग्यता के प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण बताया।

हालांकि, अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र ठीक था और उन्होंने सभी विषयों के सवालों को हल करने का प्रयास किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी अपने साथियों के साथ प्रश्नों के उत्तर मिलाते और उनके बारे में चर्चा करते नजर आए। कोई गणित के सवालों पर चर्चा कर रहा था तो कोई मानसिक योग्यता और पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों पर अपनी राय साझा कर रहा था। वहीं, परीक्षा समाप्त होने के बाद अभिभावक भी केंद्र के बाहर बच्चों का इंतजार करते दिखाई दिए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जेल में डीएम-एसपी की अचानक दस्तक, बैरकों से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की हुई जांच

फतेहपुर। जिला कारागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *