Breaking News

धाता में रामलीला मेले के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम-भरत मिलाप ने श्रद्धालुओं को किया भावुक

धाता, फतेहपुर। कस्बे के सूर्यकुंड पक्का तालाब परिसर में आयोजित श्री बजरंगबली रामलीला कमेटी (परिवर्तित नाम श्री जय नव दुर्गा पूजा रामलीला कमेटी) के ऐतिहासिक मेले में रावण वध के बाद देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। पूरा कस्बा जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

रावण वध के बाद रात करीब आठ बजे भगवान श्रीराम अपनी सेना के साथ चंद्रिका माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। साथ ही फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। भगवान के साथ चल रहे सहयोगियों और अन्य लोगों को जलपान भी कराया गया।

व्यापार मंडल की ओर से शिवम केसरवानी और वीरेंद्र केसरवानी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए सभी को जलपान कराया।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के पास भरत मिलाप का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावुक एवं मनमोहक दृश्य देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और जय श्रीराम के उद्घोष से क्षेत्र गूंजता रहा।

इस अवसर पर मेला प्रबंधक चंदन सिंह, भोला सिंह, पूर्व प्रधान अनंत सिंह, भानु प्रताप केसरवानी, वीरेंद्र केसरवानी, मार्कण्डेय सिंह, मुकेश सिंह, धीरेन्द्र केसरवानी, आशीष कुमार पांडेय, सुनील केसरवानी, शिवम केसरवानी, विवेक सिंह, उत्कर्ष जायसवाल, हर्ष केसरवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जेल में डीएम-एसपी की अचानक दस्तक, बैरकों से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की हुई जांच

फतेहपुर। जिला कारागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *