Breaking News

फतेहपुर में बिजली विभाग की सख्ती, बकायेदारों पर कार्रवाई कर वसूले 2.30 लाख रुपये

फतेहपुर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने राधानगर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान झाऊपुर, राधानगर और बक्सपुर क्षेत्र में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले कई उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से करीब 2 लाख 30 हजार रुपये का बकाया बिजली बिल जमा कराया गया।

यह अभियान अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता प्रथम अरविंद कुमार और उपखंड अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अवर अभियंता धीरेन्द्र सिंह ने किया।

अवर अभियंता धीरेन्द्र सिंह ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी उपभोक्ता प्रत्येक माह की 25 तारीख से पहले अपना बिजली बिल अनिवार्य रूप से जमा कर दें। इससे बकाया बढ़ने और विद्युत कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा कर विभाग का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि विभाग भी उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस मौके पर टीजी-2 सादिक हुसैन, धर्मवीर, बच्चा यादव, विनय सिंह, रोहित, सुनील, दिनेश, कमलेश सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पहाड़पुर में किसान मोर्चा की चौपाल, ग्रामीणों ने उठाईं विकास और किसानों से जुड़ी समस्याएं

खागा, फतेहपुर। विकासखंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *