Breaking News

फतेहपुर में व्यापार मंडल का बड़ा फैसला, जिला से लेकर तहसील तक सभी पदाधिकारी पदमुक्त

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश पिछले कई वर्षों से व्यापारियों के हितों में कार्य कर रहा है। सोसाइटी रजिस्ट्रार के पंजीकरण की समयावधि पूरी हो जाने के कारण संगठन की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि संगठन से जुड़े जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष तथा तहसील, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी अध्यक्षों को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही सोसाइटी रजिस्ट्रार से पंजीकरण का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन और विस्तार किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

संगठन के विस्तार के बाद सदस्यता शुल्क निर्धारित किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य की कार्ययोजना और रणनीति तैयार की जाएगी। दिसंबर माह में नई कार्यकारिणी के विस्तार की योजना बनाई जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

धाता में रामलीला मेले के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम-भरत मिलाप ने श्रद्धालुओं को किया भावुक

धाता, फतेहपुर। कस्बे के सूर्यकुंड पक्का तालाब परिसर में आयोजित श्री बजरंगबली रामलीला कमेटी (परिवर्तित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *