Breaking News

कर्नाटक में हैवानियत! 5 साल की बच्ची से रेप, आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

 

कर्नाटक के हुबली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के आरोपी नितेश कुमार को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय नितेश कुमार ने बच्ची को उसके घर के पास से उठाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर रेप की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।

पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने बताया कि जब पुलिस टीम नितेश को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। उसने पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया और पथराव किया। आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, हत्या, और पुलिस पर हमले का मामला दर्ज किया गया था।

 

 

 

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा? शरद पवार ने अनभिज्ञता जताई; NCP के भविष्य और संभावित विलय पर दिया अहम बयान 🚨

NCP प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद आज उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *