- राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री जागेश्वर फ़ौजी जी और जिला अध्यक्ष श्री शाह आलम वारसी जी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग
फतेहपुर। जनपद में दिनांक आठ फरवरी दो हजार छब्बीस को नेशनल मीडिया प्रेस क्लब, जनपद फतेहपुर इकाई द्वारा जनवरी एवं फरवरी माह की संयुक्त वर्चुअल बैठक का आयोजन अत्यंत अनुशासित, गरिमामय एवं सफल वातावरण में किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री जागेश्वर फौजी जी एवं जिला अध्यक्ष श्री शाह आलम वारसी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जबकि बैठक का कुशल संचालन जिला महासचिव श्री फुजैल खान जी द्वारा किया गया। इस वर्चुअल मीटिंग में जनपद के साथ-साथ सभी तहसीलों से संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में जुड़े, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं में गहरा उत्साह एवं समर्पण बना हुआ है। बैठक की शुरुआत में जिला अध्यक्ष श्री शाह आलम वारसी जी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकता, अनुशासन और पारदर्शिता से ही संभव है, जिसके बाद बैठक की औपचारिक कार्यवाही आरंभ की गई।
बैठक का प्रमुख विषय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय द्वारा छब्बीस जनवरी दो हज़ार छब्बीस को जारी किए गए नए आई-कार्ड एवं रिन्यूअल प्रक्रिया से संबंधित फॉर्म रहा, जिस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष श्री शाह आलम वारसी जी ने प्रत्येक बिंदु को क्रमवार समझाते हुए बताया कि फॉर्म भरते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना है, कौन -कौन से दस्तावेज आवश्यक होंगे, किस प्रकार फोटो, पहचान पत्र, पता प्रमाण तथा संगठन से संबंधित विवरण संलग्न करना अनिवार्य रहेगा और सभी अभिलेख दो प्रतियों में जिला कार्यालय में जमा किए जाने हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कागजात जमा न करने वाले सदस्यों को भविष्य में कार्ड प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए सभी को समय पर प्रक्रिया पूरी करने के लिए सजग रहना होगा।
इसी क्रम में बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि वर्ष दो हज़ार छब्बीस के लिए नेशनल मीडिया प्रेस क्लब जनपद फतेहपुर इकाई का आई-कार्ड वितरण एवं पद सम्मान समारोह आगामी उन्नतीस मार्च दो हज़ार छब्बीस को जिला प्रवक्ता श्री अन्नू वर्मा जी के निवास पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को संगठन का एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक अवसर बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह समारोह न केवल संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का अवसर होगा, बल्कि जनपद में संगठन की एक मजबूत पहचान स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उनके क्षेत्रों में संगठन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्याओं या कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली गई,जिस पर सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान में किसी भी स्तर पर कोई समस्या नहीं है और सभी साथी संगठन के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य कर रहे हैं। यह सुनकर नेतृत्व ने संतोष व्यक्त किया और संगठन की एकता की सराहना की।इसके पश्चात राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री जागेश्वर फौजी जी ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठनात्मक अनुशासन,पारदर्शिता एवं आदेशों के त्वरित अनुपालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय/ज़िला स्तर से जारी होने वाले प्रत्येक निर्देश का पालन जनपद स्तर पर बिना किसी देरी के होना चाहिए, क्योंकि यही संगठन की मजबूती की पहचान है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की गरिमा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त न करें। साथ ही उन्होंने जिला अध्यक्ष श्री शाह आलम वारसी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि फतेहपुर इकाई निरंतर प्रगति कर रही है और अन्य जनपदों के लिए एक उदाहरण बन रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार सैनी जी, कोषाध्यक्ष गुलाब हुसैन जी, जिला प्रचार मंत्री श्याम स्वरूप गुप्त जी, जिला मंत्री शिव करन सिंह जी, अजय सिंह मौर्य जी, जिला प्रवक्ता अन्नू वर्मा जी, जिला व्यवस्था मंत्री फाजिल अंसारी जी, जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार प्रजापति जी, सदस्य मोहम्मद हारून वहीद जी, सामाजिक वर्क से तहसील सचिव सोनू जी सहित जनपद एवं तहसील स्तर के तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री फौजी जी ने यह भी कहा कि यदि किसी भी पदाधिकारी या सदस्य को संगठन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह सीधे जिला अध्यक्ष श्री शाह आलम वारसी जी अथवा स्वयं उनसे तुरंत संपर्क करे, ताकि समय रहते समाधान कर संगठनात्मक कार्यों में बाधा उत्पन्न होने से रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि उन्नतीस मार्च दो हज़ार छब्बीस को होने वाले सम्मान समारोह एवं आई-कार्ड वितरण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया।अंत में जिला अध्यक्ष श्री शाह आलम वारसी जी द्वारा बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई। जिला महासचिव श्री फुजैल खान जी ने सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।इस प्रकार यह वर्चुअल बैठक संगठनात्मक एकता,अनुशासन और भविष्य की कार्ययोजना को मजबूत आधार प्रदान करते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
News Wani
