Breaking News

पुलवामा शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान

– रेडक्रास सोसाइटी ने कैंडल जलाकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
– पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल जलाते रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी।
फतहेपुर। शनिवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक में शहीद हुए जाबांज सैनिकों की स्मृति में कैंडल जलाकर पटेल नगर चौराहे पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा स्थल में माल्यार्पण, पुष्पांजलि व सेल्फी पॉइंट आई लव में श्रद्धांजलि दी गई। सभी लोगों ने भारत माता की जय, वन्देमातरम, वीर सैनिक अमर रहें, पुलवामा हमले का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के नारे लगाएं। फिर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्या स्मिता सिंह, आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, केके सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, अभिनव श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, गोरेलाल लोधी, मनीष यादव, विभा मिश्रा, प्रशांत पाटिल, वेदप्रकाश गुप्ता, प्रवीण अवस्थी, कौशल कुमार, प्रशांत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव प्रसून, श्रवण कुमार गुप्ता, शरद कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार पांडेय पथिक सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम का आगाज

– नामित युवा स्वयंसेवकों को किया सम्मानित – स्वयंसेवक को हेलमेट देकर सम्मानित करते अधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *