Breaking News

शाश्वत ने सब रजिस्ट्रार पद पर हासिल की 11 वीं रैंक

– शाश्वत सिंह।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में शाश्वत सिंह ने सब रजिस्ट्रार पद पर 11 वीं रैंक प्राप्त कर तहसील बिन्दकी का नाम रोशन किया। इससे पूर्व वे संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में दो बार साक्षात्कार चरण तक पहुंच चुके हैं। शाश्वत ने अपनी शैक्षिक यात्रा मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी प्रयागराज से सिविल इंजीनियरिंग में बी-टेक तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की उपाधि प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की। शाश्वत सिंह ने विशेष रूप से अपने ननिहाल पक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बड़े-छोटे नाना का अनुशासन व प्रोत्साहन तथा नानी, माता जी का अटूट विश्वास बड़ी शक्ति बना। इसके अतिरिक्त बड़े व छोटे मामा-मामी का स्नेह, प्रशासनिक दृष्टिकोण और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता उनकी सफलता की मजबूत नींव रहा। उन्होंने कहा कि ननिहाल बैरागीखेड़ा से मिले संस्कार, प्रेरणा और सहयोग ने मुझे हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति दी। उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About NW-Editor

Check Also

मांगों को लेकर पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

– डीएम को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय का भुगतान दिलाए जाने की मांग – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *