Breaking News

35 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश शुक्ला सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में भव्य विदाई

मोहनलालगंज ,लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के सैंट पीटर्स इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश शुक्ला जी सोमवार को 35 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी विदाई को यादगार बनाने के लिए उनके सुपुत्र प्रखर शुक्ला तथा परिवारजनों द्वारा भव्य और भावुक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वरिष्ठ शिक्षक राजेश शुक्ला जी का मुरली नगर मोड़ से सैकड़ों समर्थकों व शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें मुरलीनगर लाया गया, जहां भी लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विदाई के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की आंखें नम हो गईं। शिक्षकों और अभिभावकों ने बताया कि वर्ष 1991 से शुरू हुआ उनका 35 वर्षों का कार्यकाल परिवार जैसा रहा और गुरुजी ने हमेशा सभी को मार्गदर्शन व स्नेह दिया। विदाई समारोह में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल शुक्ला , विनोद शर्मा ,भाजपा नेता मदन मोहन मिश्रा ,एडवोकेट राजीव त्रिपाठी , नरेश मिश्रा , शिक्षक राज कुमार बाजपेयी, शिवकेश तिवारी , ऋतिक तिवारी , कुशाग्र बाजपेयी , अपूर्व त्रिपाठी, आयुष अवस्थी , शैलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

‘पापा मुझे बचा लो… छत पर लगा था ताला’: लखनऊ कोचिंग सेंटर आग हादसे की दर्दनाक कहानी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में अलीगंज इलाके की एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *