हार्वेस्टर की चिंगारी बनी आफत, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

किशनपुर/फतेहपुर

किशनपुर थाना क्षेत्र के नायुत का पुरवा (मजरा गढ़ा) गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने किसान की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेत में चल रहे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक किसान विजयपाल पुत्र रामराखन, जो बटाई पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, सुबह करीब 9 बजे अपनी फसल की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान हार्वेस्टर मशीन में अचानक तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई। चंद ही मिनटों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। खेत से उठती लपटें और धुआं देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इस अग्निकांड में करीब 2 से 3 बीघा गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद पीड़ित किसान का रो-रोकर बुरा हाल है। बटाई पर खेती करने वाले किसान के सामने अब आर्थिक संकट गहराता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उसे इस नुकसान से कुछ राहत मिल सके। वहीं, थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। साथ ही राजस्व विभाग को भी सूचित कर जांच शुरू करा दी गई है

About NW-Editor

Check Also

आसमान से बरसी आग, 42 डिग्री पार पहुंचा पारा

– तपिश से बेहाल हुए लोग, दोपहर बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा – धूप से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *