Breaking News

LoC पर घुसपैठ की साजिश नाकाम: BSF ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, बड़ी वारदात टली

भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है. BSF ने एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. BSF को दो दिन के ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद के एक बड़े ग्रुप को भारत में घुसपैठ कराने की योजना बना रहा था.मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी जम्मू जिले के प्रगवाल सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर हुई है. इस बात की भी आशंका है कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी के पास से चीन में बना हथियार था. संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद बीएसएफ ने प्रगवाल इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.सिक्योरिटी एजेंसियों को शक है कि ISI जम्मू-कश्मीर के उन आतंकवादी कमांडरों को वापस भेजने की कोशिश कर रही है जो कई साल पहले पाकिस्तान चले गए थे. कुछ ही दिन पहले, बीएसएफ के IG ने कहा था कि पाकिस्तानी इलाके में आतंकवादी लॉन्च पैड फिर से एक्टिव हो गए हैं.

About NW-Editor

Check Also

देशभर में मानसून का कहर: UP के 16 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, मुंबई में बारिश के बाद लैंडस्लाइड, और 2 मौतें

देश के मध्य, उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *