नैनो यूरिया के सही प्रयोग की दी जानकारी

– कृषि भवन में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण
– प्रशिक्षण में नैनो यूरिया के प्रयोग की जानकारी देते वक्ता।
फतेहपुर। कृषि भवन पर नैनो उर्वरक आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह ने की। प्रशिक्षण में जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम दास, उप. विपणन महाप्रबंधक इफको एके सिंह, कृषि वैज्ञानिक पंजाब यूनिवर्सिटी आरएस चौहान, क्षेत्राधिकारी इफको मो. साजिद अंसारी, एलडीएम बैंक आफ बड़ौदा, एसबीआई प्रबंधक, जनपद की तीनो तहसीलो के ए, बी व सी ग्रेड के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।
उप महाप्रबंध विपणन इफको एके सिंह द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को इफको की योजनाओं व नैनो यूरिया, नैनो कापर, नैनो जींक, सगरीका के बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन के साथ बताया। कृषि वैज्ञानिक पंजाब यूनिवर्सिटी आरएस चौहान ने नैनो उर्वरक पर अधिकारियों को सही तरीका व खुदका अनुभव साझा किया। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह ने सभी कर्मचारी को किसानों के बीच नैनो का सही प्रयोग विधि के साथ-साथ कृषि विभाग के कार्यक्रमों में नैनो उर्वरको को शामिल करने को कहा। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम दास ने नैनो आधारित कार्यशाला को सराहा और सहयोग करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा। क्षेत्राधिकारी इफको मो. साजिद अंसारी ने इफको के अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया। इफको के कार्यक्रम में बैंकर्स के अधिकारियों ने इफको के कार्यक्रम को सराहा और योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।

About NW-Editor

Check Also

आज आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

– राज्य महिला आयोग की सदस्य। फतेहपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *