Breaking News

किसानों को दलहन-तिलहन की दी जानकारी

– किसानों को फसल की जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक।
खागा, फतेहपुर। किसान छवि संवर्धन अभियान के तहत दयालपुर, गोपालपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सहभागिता वरिष्ठ वैज्ञानिक खेमेन्द्र द्वारा की गई। जिसमें कृषि वैज्ञानिक व कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सहभागिता की गई।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके श्रीवास्तव व डॉ. राजेश वर्मा, पी. भार्गव (कृषक) ने दलहनी फसलों के उत्पादन, तकनीकी व खरीफ की प्रमुख कृषि कार्यों पर किसानों को मार्गदर्शन दिया। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के डॉ एके सिंह कश्यप ने पशु रोगों से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बीज उपचार, जीवाणु खाद एवं अन्य तकनीकी जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान में किसान हितैषी तकनीकी, फसलों की किस्में एवं पशुपालन (दुग्ध उत्पादन) की वैज्ञानिक विधि एवं पशुपालन हेतु महिलाओं की भागीदारी, घरेलू उद्यमिता, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत, हर घर तिरंगा, पोषण वाटिका, आदि विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को पोषण वाटिका से पोषणयुक्त आहार उत्पादन हेतु प्रेरित किया गया। कुछ महिला/वरिष्ठ कृषकों को सम्मानित किया गया। जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लगभग 300 कृषकों ने सहभागिता निभाई। इस मौके पर देवेंद्र मिश्र, अम्बरीष भदौरिया, आशीष, हरिशंद्र सिंह, केके सिंह मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *