न्यूज़ वाणी
– शंकराचार्य ओंकारानन्द सरस्वती व कथा व्यास चन्दन कृष्ण महाराज ने शाल ओढ़ाकर व भगवान राम का मोमेंटो देकर किया सम्मान
फतेहपुर: 15 मार्च 2026 को रामलीला मैदान में आयोजक श्री राम कथा सेवा मंडल तथा निवेदक उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उ०प्र० द्वारा आयोजित राम कथा के मंच पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कथा व्यास परम पूज्य श्री चन्दन कृष्ण जी महाराज एवं परम पूज्य शंकराचार्य ओंकारानन्द सरस्वती जी के कर कमलों द्वारा प्रयागराज के अंतरराष्ट्रीय मूंछ नर्तक तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित राजेन्द्र कुमार तिवारी ‘दुकानजी’ को शाल ओढ़ाकर और भगवान श्रीराम का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के बीच यह सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र बना रहा।
News Wani
