Breaking News

”इश्क़ बना हादसा: 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड को बुजुर्ग ने चाकू से किया घायल, अफेयर के शक में खौफनाक वार”

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को 67 साल के प्रेमी ने 30 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। उसे शक था कि महिला का किसी और से भी अफेयर है। मौका पाकर आरोपी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी का नाम जगन्नाथ मारकंडे है, जो ग्राम हसदा का रहने वाला है। वह पेशे से किसान है। वहीं मृतका का नाम पुष्पा मारकंडे है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन शक की वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, शनिवार शाम पुष्पा अपने बच्चे को गोद में लेकर यात्री प्रतीक्षास्थल की ओर जा रही थी। इस दौरान जगन्नाथ मारकंडे चाकू लेकर पहले से घात लगाए खड़ा था। जैसे ही महिला वहां पहुंची, उसने उसकी पीठ और पेट पर कई वार कर दिए। बचाने के प्रयास में बच्चा भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मगरलोड अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे का इलाज जारी है।

मामले में CSP रागिनी मिश्रा ने बताया कि महिला का पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद है। इस दौरान जगन्नाथ मारकंडे महिला के घर आता-जाता था और उसकी मदद करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। बुजुर्ग को महिला पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी शक में उसने यह कदम उठाया। आरोपी के खिलाफ धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

शादी में देरी से परेशान प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच में जुटी पुलिस

शादी में हो रही देरी से हताश प्रेमी-प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *