Breaking News

जयराम रमेश का हमला: बोले— नरेंद्र मोदी सरकार ‘MODI ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया’: विश्वगुरु की बातों पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने शुक्रवार को X पोस्ट में लिखा कहा- MODI गर्वेंनेंस का मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया, यानी भारत को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका-पाकिस्तान बीच रोमांस बिना रुके जारी है। जब ये हो रहा था तब खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाले संक्षिप्त शब्दों में दुनिया को ज्ञान दे रहे थे और CEOs को अपनी एकजुटता दिखाने के लिए मजबूर कर रहे थे। रमेश का कमेंट पीएम मोदी के सभी कॉरपोरेट चीफ के साथ उनका हाथ उठाकर फोटो खिंचाने पर आया है। इधर 19 फरवरी को वॉशिंगटन डीसी में बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में पाकिस्तान के पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प की मीटिंग हुई।

ओपनएआई और एंथ्रोपिक CEO ने ग्रुप फोटो में एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा

AI इम्पेक्ट समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, ओपन-एआई के CEO सैम ऑल्टमैन, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई समेत अन्य ग्लोबल टेक लीडर्स।
AI इम्पेक्ट समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, ओपन-एआई के CEO सैम ऑल्टमैन, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई समेत अन्य ग्लोबल टेक लीडर्स।

एआई समिट के चौथे दिन जब ग्रुप फोटो किया जा रहा था। इस दौरान पीएम मोदी समेत अन्य ग्लोबल टेक लीडर्स ने एक-दूसरे का हाथ उठाकर ऊपर की ओर उठाया था, लेकिन AI कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के को-फाउंडर डारियो अमोदेई हाथ तो ऊपर उठाया, लेकिन एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *