Breaking News

जमीयत उलेमा महाराष्ट्र (मुंब्रा कौसा यूनिट) का छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न सैफ पठान रहे मुख्य अतिथि

संवाददाता, सैयद समीर हुसैन

मुंब्रा : अलहम्दुलिल्लाह, मुंब्रा के सानीया हॉल, चांद नगर में जमीयत उलेमा महाराष्ट्र (मुंब्रा कौसा यूनिट) की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआईएमआईएम महाराष्ट्र के संयुक्त सचिव सैफ़ पठान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों छात्रों को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। इस मौके पर सैफ़ पठान साहब ने जमीयत उलेमा हिंद, महाराष्ट्र (मुंब्रा कौसा यूनिट) का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने मुंब्रा में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन और मिसाली काम किया है। कई वर्षों से जमीयत की ओर से हर साल सैकड़ों छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती रही है, जो उनके बेहतर भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि यह सिलसिला इसी तरह जारी रहे और तालीमी इदारों में यह सराहनीय कार्य हमेशा होता रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

₹3300 करोड़ों की संपत्ति वाले भाजपा विधायक बने भिखारी: गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़कों पर मांगी मदद

मुंबई। घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक अनोखा वीडियो सामने आया है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *