मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाली मुस्कान के माता-पिता ने अब मेरठ छोड़ने का मन बना रहे है. पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान के कारण पूरा परिवार समाज से कट गया है. हाल ही में मुस्कान के माता-पिता ने अपने मकान पर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर चस्पा कर दिया थे. हालांकि बाद में पोस्टर हटा भी दिए. बताया जा रहा है कि समाज और परिवार से कटने के कारण मुस्कान का परिवार तनाव में है. उनकी आजीविका पूरी तरह ठप हो गई है.मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी पेशे से ज्वेलर्स हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि अब उनका ज्वेलरी का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है. ग्राहक दुकान पर आना बंद कर चुके हैं. बेटा भी नौकरी से हाथ धो बैठा है और बेटी के ट्यूशन सेंटर में बच्चे आना बंद कर चुके हैं. समाज के लोग अब इस परिवार से दूरी बनाने लगे हैं. मुस्कान के परिवार का किसी रिश्तेदारी से संपर्क नहीं हो रहा, न किसी कार्यक्रम का बुलावा आ रहा है, जिसके चलते पूरा परिवार गहरे तनाव में है.

News Wani