भागलपुर में बड़ा हादसा: बिजली के तार से टकराई डीजे वैन, गड्ढे में पलटने से 5 की मौत, 3 घायल

बिहार: भागलपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के शाहकुंड क्षेत्र में एक डीजे वैन गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में अब तक 5 की मौत हो गई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि डीजे वैन पर कुल 9 लोग सवार थे। ये हादसा बिजली के तार को लेकर हुआ है। डीजे वैन अचानक बिजली के तार से टच कर गई। इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वैन गड्ढे में जा गिरी। वैन के गड्ढे में पलटते ही कई लोग उसमें दब गए। कुछ लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई है। 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन फानन में सभी को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। ये डीजे वैन सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौरनाथ जा रही थी। शाहकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानगंज मुख्य सड़क पर महंत स्थान के निकट ये हादसा हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची हुई है। मृतकों के शव को वैन के अंदर से बाहर निकाला गया है। शवों की पहचान कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन की टीम घायलों लोगों की भी निगरानी कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

छाती पर बैठकर पिकअप चालक की बीच सड़क काट दी गर्दन, अररिया में ‘सत्तू वाली कैसी है’ में दो की मौत

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खौफनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *