Breaking News

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा: बर्फ में फंसे 57 लोग, रेस्क्यू जारी!

उत्तराखंड- चमोली में शुक्रवार सुबह 8 बजे एवलांच की वजह से 57 मजदूर बर्फ में दब गए। घटना चमोली के माणा गांव में हुई। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीम चमोली-बदरीनाथ हाई-वे पर बर्फ हटाने का काम कर रही थी। उसी दौरान ग्लेशियर टूटा और मजदूर बर्फ में दब गए। अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। NDRF, SDRF, ITBP और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीमें मौके पर हैं। मौसम विभाग ने 28 फरवरी की देर रात तक उत्तराखंड में भारी बारिश (20 CM तक) का अलर्ट जारी किया है।

चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, इसलिए हम हेलिकॉप्टर नहीं भेज पा रहे हैं। आवाजाही मुश्किल है। सैटेलाइट फोन उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए हम उनसे बातचीत भी नहीं कर पा रहे हैं। किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर में भी तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है। उधमपुर जिले के मौंगरी के पास शुक्रवार तड़के पहाड़ी से पत्थर गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। कठुआ जिले के राजबाग इलाके में उझ नदी से 11 और निकी तवी इलाके से 1 शख्स को बचाया।

बर्फबारी और लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों सहित घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। खराब मौसम के कारण ट्रेन और फ्लाइट भी प्रभावित हुई हैं। उत्तराखंड के गंगोत्री में 4 फीट तक बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से बर्फबारी-बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी-भरमौर और किन्नौर जिले में बर्फबारी के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं। सभी स्कूलों में 28 फरवरी को छुट्टी घोषित कर दी गई है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाढ़ से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च में भीषण गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मार्च के दूसरे हफ्ते से दिन और रात का तापमान असामान्य रूप से बढ़ेगा। मौसम विभाग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक मार्च में भारी गर्मी की वजह से गेहूं के पैदावार पर असर पड़ेगा। 2022 में भी मार्च महीने में भारी गर्मी की वजह से गेहूं की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। सरकार को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। 27 फरवरी को दिल्ली में 74 साल की सबसे गर्म रात दिल्ली में भी फरवरी महीने में गर्मी ने 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। IMD के मुताबिक, 27 फरवरी को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1951 से 2025 के बीच की अवधि में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है।

About NW-Editor

Check Also

केरल: नौकरी मिलते ही लड़की ने किया ब्रेकअप, युवक ने दी जान!

केरल के कोल्लम में युवक ने पूर्व प्रेमिका के भाई की चाकू से हत्या कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *