– खुशी का इजहार कर सरकार का जताया आभार
– कृष्णा पासवान के मंत्री बनाए जाने पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते अधिवक्ता।
खागा, फतेहपुर। क्षेत्रीय विधायक के मंत्री बनाये जाने की खुशी खागा कचेहरी के वकीलों में भी देखने को मिली। कृष्णा पासवान के मंत्री बनाये जाने की खबर के बाद सोमवार को कचहरी खुलते ही वरिष्ठ अधिवक्ता रामसखा द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ो वकीलों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर क्षेत्रीय विधायक के मंत्री बनाये जाने की एक दूसरे को बधाई दी। विधायक समर्थक वकीलों ने बताया कि खागा विधानसभा से चार बार की चयनित विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाकर भाजपा सरकार ने जिले के साथ खागा विधानसभा का भी मान बढ़ाया है। उनके मंत्री बनने के साथ जिले के विकास की गाड़ी और अधिक रफ्तार से चलेगी। मालूम हो कि मंत्रिमंडल विस्तार में कृष्णा पासवान सहित आठ मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है तभी से जारी जश्न का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। खागा विधायक के राज्यमंत्री बनने पर आज पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर रामसखा द्विवेदी, अरविंद पांडेय, इजराइल फ़ारूक़ी, प्रदीप मिश्रा, मनोज एडवोकेट, बब्बू यादव, बलवंत सिंह, सरोज पांडेय, आशुतोष पांडेय, अंशुमान शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, शालू अग्रहरि, सुमन, महेश सिंह, अरुण, अनूप कौशल, दुर्गेश अवस्थी, अखिलेश अग्रहरि, आशीष लोधी उर्फ सारंग, हरिओम, संदीप श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, लक्ष्मीकांत अवस्थी, अंकित, धीरेंद्र, जितेंद्र राज योगेंद्र, योगेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, श्याम कुमार गुप्ता, पंकज एडवोकेट, राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट, बृजेश शुक्ला, कृष्ण कुमार एडवोकेट सहित समस्त कार्यकारणी व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

News Wani