Breaking News

37 बालिकाओं का अंडर-16 खेल प्रशिक्षण हेतु चयन

-कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं।
फतेहपुर। ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष बैठक के उपरांत अंडर-16 वर्ग में क्रिकेट, एथलेटिक्स एवं वॉलीबॉल के लिए 37 बालिकाओं का चयन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अभिभावक सहमति के साथ विधिवत पंजीकरण पूर्ण किया।
प्रशिक्षण 13 मई से प्रतिदिन प्रातः पांच बजे से सात बजे एवं सायं साढ़े चार बजे से सात बजे तक संचालित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य के रोजगार अवसरों को सशक्त आधार प्रदान करना है। बैठक में वरिष्ठ संरक्षक शिव स्वरूप, महानिदेशक एबी बाबू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके, जिलाध्यक्ष नमिता सिंह, कोच प्रिंस एवं खेल शिक्षिका पूजा गुप्ता उपस्थित रहीं। संस्था ने इसे ग्रामीण बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

About NW-Editor

Check Also

लिफ्ट देने पर भड़के दबंग, दूध कारोबारी को वाहन से खींचकर पीटा; नकदी और सोने की चेन गायब होने का आरोप

अमौली, फतेहपुर। सवारी को लिफ्ट देना एक दूध कारोबारी को भारी पड़ गया। अमौली तिराहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *