Breaking News

ड्रम चोरी कर भाग रहे ट्रैक्टर सवार चोरों को दौड़ाकर पकड़ा

– पुलिस ने टैक्टर ट्राली में लदे ड्रम बरामद कर चोरों को भेजा न्यायालय
– पुलिस टीम की गिरफ्त में चोर।
विजयीपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव स्थित सड़क किनारे रखे डामर के खाली ड्रम चोरी से टैक्टर ट्राली में लादकर भाग रहे चार ट्रैक्टर सवार चोरों को पीड़ित तीरथ सिंह ने दौड़ाकर पड़क लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी के ड्रम बरामद कर न्यायालय भेज दिया है।
क्षेत्र के रारी गांव निवासी तीरथ सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि भाई पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार हैं। उसका सड़क किनारे घर बना है। जहां डामर से भरे और खाली ड्रम रखे थे। तभी देर रात ट्रैक्टर ट्राली सवार चार लोग आए और खाली रखे तीन ड्रम ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर भागने लगे। तब उसके जेसीबी चालक पंकज और देखरेख करने वाले सुंदरम ने चोर चोर चिल्लाते हुए तीरथ सिंह को फोन किया। तब तीरथ सिंह दोनों लोगों को साथ लेकर बाइक से ट्रैक्टर सवार चोरों का पीछा किया। जिन्हें किशनपुर कस्बा समीप ग्रीन वैली होटल के पास घेरकर पकड़ लिया। जिन्होंने अपना नाम अमित निषाद पुत्र सुरेश चंद्र ग्राम मदद अलीपुर मजरे रामपुर, जितेंद्र निषाद, नीरज निषाद पुत्रगण दरबारीलाल ग्राम कुसेली थाना राजापुर चित्रकूट और चौथे ने आशीष निषाद पुत्र शिवऔतार ग्राम मुजफ्फरपुर थाना किशनपुर बताया। जिन्हें पकड़कर थाने ले जाकर सौंप दिया। जहां पुलिस ने चोरों के पास से ट्रैक्टर ट्राली लदे तीन खाली ड्रम बरामद कर चारों चोरों को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी बच्चेलाल सरोज ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

About NW-Editor

Check Also

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूकता अभियान

– भोजन की बर्बादी रोकने का दिया संदेश – विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *