Breaking News

‘क्राइम पेट्रोल’ से ली साजिश की सीख! 15 दिन की प्लानिंग के बाद बुर्का पहन दोस्त की हत्या का आरोप

कानपुर नगर पुलिस ने महज चार दिनों में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस वारदात में 15 साल पुराने दोस्त ने ही कोचिंग संचालक की हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए महिला का भेष धारण किया था.

मृतक के मित्र ने बुर्का और लेडीज बैग का इस्तेमाल कर की हत्या

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संस्थान से 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता का शव बरामद हुआ था. घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल की निगरानी में 10 विशेष टीमों का गठन किया गया. टीमों ने आसपास लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.  जांच के दौरान एक बुर्का पहने महिला संदिग्ध रूप से घटनास्थल के आसपास दिखाई दी. तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को बड़ा सुराग मिला. जांच में सामने आया कि बुर्के में दिख रही महिला वास्तव में कोई महिला नहीं, बल्कि मृतक का पुराना मित्र मोहित द्विवेदी था. आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का, दस्ताने और लेडीज बैग का इस्तेमाल किया था.

सोने की मोटी चेन और ब्रेसलेट के लालच में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले 15 सालों से मृतक का मित्र था और उसके कोचिंग संस्थान में नियमित रूप से आता-जाता था. मृतक के गले में सोने की मोटी चेन और हाथ में सोने का ब्रेसलेट देखकर उसके मन में लालच पैदा हुआ. इसी लालच में उसने हत्या की साजिश रची और अपने मित्र प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी. वही पुलिस को आरोपी के पास से सोने की चेन, ब्रेसलेट, बुर्का, दस्ताने, लेडीज बैग, मोबाइल फोन, नकदी और एक अवैध 315 बोर तमंचा भी बरामद किया है.

About NW-Editor

Check Also

कानपुर नगर निगम टेंडर घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मिले दो सरकारी बंगले; अफसर-कर्मचारियों की संपत्तियों की होगी विजिलेंस जांच

कानपुर। कानपुर नगर निगम में सामने आए टेंडर घोटाले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *