Breaking News

नाम पर निकला 10 करोड़ रुपये का लोन, अनजान युवक के उड़े होश

देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव के रहने एक शख्स के नाम पर 10 करोड़ रुपये का लोन लेकर कंपनी चल रहा है। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन जांच पड़ताल में जुट गया है। वहीं, पीड़ित ने इसकी डीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। ये मामला बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव का है। जहां कृष्णकांत मिश्र के बेटे देवेश मिश्र की चल-अचल संपत्ति की जानकारी सहायक सूचना आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने राजस्व विभाग से मांगी है। जब मामला लेखपाल तक गया तो इसकी भनक देवेश को लगी और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

इसके बाद उसने डीएम और अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बरहज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध लगने के बाद डीएम की तरफ से केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने भी देवेश का बैंक अकाउंट खंगाला तो कुछ नहीं मिला। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर अब जांच में यह पता कर रही है कि यह रुपया आखिरकार कैसे लिया गया? और किसने लिया? बरहज थाने के उप निरीक्षक व विवेचक करुणेश राय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच में पता चला कि उसके नाम से डी.एम इंटरप्राइजेज नामक कंपनी चल रही है और उसका जीएसटी नंबर भी उसी के नाम से है। साथ ही 10 करोड़ रुपये का ऋण भी लिया गया है। इसके बाद उसने तत्काल इसकी शिकायत डीएम व अन्य अधिकारियों से की। डीएम के निर्देश पर जांच के दौरान देवेश मिश्रा का जीएसटी में मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी व बैंक एकाउंट भी नहीं पाया गया। केवल आधार कार्ड सत्यापित पाया गया।

About NW-Editor

Check Also

शर्मनाक! पत्नी ने प्रेमी संग रचा मर्डर प्लान, ट्रॉली बैग में मिली पति की लाश

  देवरिया (उत्तर प्रदेश)। यूपी के देवरिया जिले से एक और चौंका देने वाली वारदात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *