अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 36.3 ओवर में 3 विकेट पर 320 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। ईशान किशन 78 बॉल पर 125 रन बनाकर आउट हुए। नांगेलिया खरोटे ने उन्हें पवेलियन भेजा। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर पारी संभाली। रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हैं। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।
News Wani
