Breaking News

संजय राउत के विवादित बयान से मचा बवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी बयानबाजी; उद्धव गुट के पास बचे 3 सांसद

मुंबई/नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी में फूट की संभावना अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से सिर्फ तीन ने बुधवार को नई दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। ये तीन सांसद अरविंद सावंत, राजाभाऊ वाजे और अनिल देसाई थे। बाकी छह सांसदों के नहीं आने से यह लगभग तय हो गया है कि वे पार्टी छोड़ने वाले हैं। इस माहौल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सांसद संजय राउत अपना आपा खोते हुए दिखे। उन्होंने बगावत करने की तैयारी कर रहे सांसदों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

क्या बोले संजय राउत?

संजय राउत ने कहा कि सांसद और विधायक के पद आते-जाते रहते हैं। आज हम सांसद हैं। कल शायद न रहें। लेकिन हम यह नहीं भूल सकते कि इस पार्टी ने हमें क्या दिया है। बालासाहेब ठाकरे ने हम सबको अपने बच्चों की तरह पाला-पोसा और उद्धव ठाकरे ने हमेशा हमें भाई की तरह प्यार दिया है। संजय राउत ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले ये *%$# लोग गद्दार हैं। हमें लगता है कि गद्दारी उनके खून में है। मैं किसी खास पार्टी या व्यक्ति का नाम नहीं ले रहा।

तो फिर चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं है: संजय राउत ने कहा कि कल से मीडिया में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की काफी चर्चा हो रही है। लेकिन यह इतना आसान नहीं है। उन्होंने माना है कि हम अभी भी ‘टाइगर’ हैं। हालांकि, ऐसी गतिविधियों के बारे में हमारे पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कल रात, एक अहम व्यक्ति ने मुझे बताया कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदा जा रहा है। मैंने पूछा कि इन सांसदों की कीमत क्या है, और मुझे बताया गया कि उन्हें शुरू में 15 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ये सांसद 15 करोड़ रुपये मिलने तक प्लेन में बैठने को भी तैयार नहीं थे। राउत ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस या शिवसेना जैसी पार्टियों को इस तरह तोड़ा जाएगा, तो फिर चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं है,टकराव होगा। बगावत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सांसदों को कड़ी चेतावनी: संजय राउत ने पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे सांसदों को कड़ी चेतावनी दी है। राउत ने कहा कि ये सभी सांसद शिवसेना के ‘मशाल’ चुनाव चिह्न और उद्धव ठाकरे के चेहरे के दम पर चुने गए थे। पहले जब शिवसेना में फूट पड़ी थी, तो यह दावा किया गया था कि वे सांसद मोदी की लोकप्रियता के कारण चुने गए थे। लेकिन मौजूदा सांसद हमारी पार्टी के चुनाव चिह्न और उद्धव ठाकरे की कड़ी मेहनत के दम पर चुने गए हैं।

कायरता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी-राउत:
संजय राउत ने कहा कि किसी को भी पार्टी के साथ धोखा करने का हक नहीं है। मैं इस समय किसी पर आरोप नहीं लगाऊंगा। लेकिन अगर पुरानी घटनाएं दोहराई गईं, तो महाराष्ट्र की जनता चुप नहीं बैठेगी और शिव सैनिक तो बिल्कुल भी नहीं। जो भी टकराव होगा, देखा जाएगा। इस तरह की कायरता और बेवकूफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

मानसून अपडेट: तेलंगाना में ठहरा सिस्टम, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में देरी से होगी बारिश

मानसून तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका हुआ है। इस वजह से छत्तीसगढ़, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *