Breaking News

G7 में ट्रम्प का ‘आई एम द बॉस’ वाला अंदाज, बैठक में देरी पर किया मजाक; शाम 5:50 बजे मोदी से मुलाकात

फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट के वर्किंग सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को देरी से पहुंचे। ट्रम्प ने जब एंट्री ली तो सभी उनकी तरफ देख रहे थे। ट्रम्प कुछ देर चले और रुककर मजाक में कहा- आई एम द बॉस। इसके बाद सभी हंसने लगे। इस समिट में 14 देशों के नेताओं ने भाग लिया। आज समिट का दूसरा दिन है।

मोदी ने कहा- हमें एकजुटता दिखानी होगी: मोदी ने कहा- ‘वेस्ट एशिया में संकट की वजह से फ्यूल, फर्टिलाइजर और फूड सप्लाई चेन में आई रुकावटों का असर ग्लोबल साउथ (दक्षिणी देशों) पर काफी समय तक रहेगा।’ उन्होंने कहा कि अगर हम सच में अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत करना चाहते हैं तो सबसे कमजोर देशों को इन संकटों का बोझ अकेले नहीं उठाना चाहिए। आज कई समाज बूढ़े होते जा रहे हैं, जबकि भारत और ग्लोबल साउथ के दूसरे देशों में युवा टैलेंट और स्किल्स की भरमार है।

मोदी ने G 7 के वर्किंग सेशन की फोटो शेयर की। इस दौरान मिडिल ईस्ट संकट, यूक्रेन युद्ध समेत अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
मोदी ने G 7 के वर्किंग सेशन की फोटो शेयर की। इस दौरान मिडिल ईस्ट संकट, यूक्रेन युद्ध समेत अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

मोदी-ट्रम्प की मुलाकात शाम को

पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच शाम 5 बजकर मुलाकात होगी। दोनों नेता ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले दोनों नेता 16 महीने पहले फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे।

वर्किंग सेशन की 2 तस्वीरें…

पीएम मोदी ने वर्किंग सेशन के दौरान इटली की पीएम मेलोनी से चर्चा की।
पीएम मोदी ने वर्किंग सेशन के दौरान इटली की पीएम मेलोनी से चर्चा की।
मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर से चर्चा करते हुए।
मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर से चर्चा करते हुए।

About NW-Editor

Check Also

ट्रम्प का बड़ा दावा: हमास-इजराइल शांति समझौते पर सहमति, हथियार छोड़ेगा हमास; गाजा से चरणबद्ध हटेगी इजराइली सेना

वॉशिंगटन/गाजा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि हमास और इजराइल के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *