Breaking News

अपराधी भयमुक्त होकर जिले में कर रहा अपराध: महेश

– अमरजई मुहल्ले में डकैती निरंकुश शासन की खोल रहा पोल: आरिफ
– प्रदेश में बढ़ते आपराधिक ग्राफ को लेकर कांग्रेसियों ने जताई चिंता
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा।
फतेहपुर। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश में महिला उत्पीड़न, हत्या, डकैती के बढ़ते मामली को लेकर सरकार को असक्षम बताते हुए मुख्यमंत्री योगी से स्टीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज जिस प्रकार एक जाति विशेष को लेकर उसके विरुद्ध गलत कानूनी कार्यवाही की जा रही है चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज अपराधी भय मुक्त होकर अपराध कर रहा है। जनपद में ही पिछले दो माह में गंभीर घटनाएं घट चुकी हैं। चाहे मझिल गांव के नरेश पासी कांड हो या किशनपुर का सर्वेश निषाद द्वारा महिला की हत्या जाफराबाद में भाजपा कार्यकर्ता सहित तीन लोगों द्वारा नाबालिक के साथ बलात्कार, लड़कों द्वारा स्कूल गेट में छात्र आरिश खान की हत्या सहित सभी कांड बेखौफ अपराध का उदाहरण हैं। जिस प्रकार प्रशासन की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मकबरा क्षतिग्रस्त किया गया। यह घटना बहुत ही शर्मनाक है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि शहर के अमरजई मुहल्ले में दिनदहाड़े डकैती निरंकुश शासन की पोल खोलता नजर आता है। उन्होंने कहा कि अगर योगी सरकार नहीं चला पा रहे है तो उन्हें पद त्याग देना चाहिए। साथ ही उन्होंने बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ते जनसैलाब को देखकर भाजपा बौखला गई है। जिससे हिंसा पर उतारू है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, राजू लोधी, आदित्य श्रीवास्तव, शेख एजाज अहमद, हिदायत उल्ला खां, ओम प्रकाश कोरी, धर्मेंद्र सिंह, मो0 आरिफ, रामनरेश महराज भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

शक्ति सेवा भवन में हुई दिव्य महाआरती

– चार व पांच अप्रैल को होगा विराट अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – दिव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *