Breaking News

फतेहपुर के 2364 बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण का रविवार को जिलेभर में सामूहिक श्रवण किया गया। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के 23 मंडलों के 2364 बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र के बहुआ मंडल के बूथ संख्या 152, शाह में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों से संवाद और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल को उनकी जन्मशताब्दी वर्ष में याद करते हुए उनके त्याग, तपस्या और राम मंदिर निर्माण में योगदान का उल्लेख किया। इसके साथ ही प्रतापगढ़ के आंवला के किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की उपलब्धियों तथा पंजाब के पूर्व खिलाड़ी राजेंद्र सिंह द्वारा खेल प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयासों की चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त भारत अभियान पर भी जोर दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुशील सिंह चंदेल, ऐश्वर्य सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 2364 बूथों पर ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कराया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला संयोजक नीरज सिंह तथा सह संयोजक कुलदीप भदौरिया और ओम मिश्रा की टीम ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी; राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दौतरी कसार गांव में सर्पदंश से एक 20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *