फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल के नगर दक्षिणी इकाई के संगठन विस्तार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक कुमार को नगर दक्षिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कई अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी ग्रहण की।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग एवं संरक्षक दिनेश साहू के मार्गदर्शन में व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और उनके हितों के लिए मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, नगर पूर्वी अध्यक्ष अशोक यादव, महिला जिलाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता, आदिल अहमद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में नगर दक्षिणी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष शिवम अग्रहरी, विनय कुमार गुप्ता संगठन मंत्री, शिवम गुप्ता नगर उपाध्यक्ष दक्षिणी, मोहित गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गणेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए नगर दक्षिणी क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
News Wani
