Breaking News

सिद्धपीठ रूरेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

– श्रीश्री 1008 स्वामी विरक्तानन्द सरस्वती परमहंस ने लिया हिस्सा
– सामूहिक उपनयन संस्कार में बटुकों को प्रमाण पत्र देते अतिथि।
फतेहपुर। चुरियानी सामियाना फुलवामऊ स्थित श्री सिद्धपीठ श्री रूरेश्वर महादेव मंदिर में गुरूवार को सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान 73 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया। कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाया गया। जिसे सभी ने सराहा। उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान बमलहरी ने कराया। अध्यक्षता श्रीश्री 1008 स्वामी विरक्तानन्द सरस्वती परमहंस ने की। उपनयन संस्कार में आचार्य बेनी माधव, प्रेम बाबू द्विवेदी, मुनऊ महाराज, अनिल त्रिपाठी, बीपी पाण्डेय, प्रेमशंकर मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, चुन्ना बाब, शिवप्रसाद त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, रूद्रपाल सिंह, राजू अध्यक्ष ने भी हिस्सा लिया। बटुकों को भीक्षा दी गई और कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर कमलहरी महराज, जमुना शुक्ला, आशुतोष उर्फ कुबेर, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, राजकुमार द्विवेदी, रामप्रताप पाल, अनुराग तिवारी, कमल तिवारी, मुल्लू त्रिवेदी, राहुल गुप्ता, शानू सिंह, राजू गुप्ता, राकेश रैदास, विजय तिवारी, रज्जन बाबा आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

अन्याय के खिलाफ गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने घोष थाने में दी दस्तक

– लापता नाबालिग बच्ची व लापता छात्रा की बरामदगी करने में पुलिस असफल – जल्द …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *