Breaking News

क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष बने मयूर गुप्ता

– नई कार्यकारिणी के गठन से खेल संस्कृति को मिलेगी नई दिशा
–  क्रीड़ा भारती की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
फतेहपुर। क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह घोषणा प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने की। घोषणा के अनुसार मयूर गुप्ता को क्रीड़ा भारती जिला इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया। संगठन ने उन्हें इस दायित्व के लिए चुना ताकि वे जिले में खेलों के विकास और युवा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में अग्रणी भूमिका निभा सकें। साथ ही शुभम गुप्ता को मंत्री, विजय कुमार, आयुष्तोष कुमार और अंशुमान गुप्ता को सह मंत्री के रूप में नियुक्त किया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शुभम सिंह, अधियास सिंह, अंकित मौर्य और सत्याम सिंह को शामिल किया। जो संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय रहेंगे। प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने कहा कि क्रीड़ा केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि नई कार्यकारिणी अपनी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से जिले में खेलों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही सागर बालिकी को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा प्रमुख के रूप में दायित्व सौंपा गया। नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

About NW-Editor

Check Also

बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया भौतिक सत्यापन

– फास्ट रिलीफ चैरिटेबल संस्था की पहल की हो रही सराहना – योजना के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *