Breaking News

विधायक ने सीसी सड़क व नाली का किया लोकार्पण

 

जहानाबाद, फतेहपुर। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जाफरपुर सिठर्रा के मजरा कंजरनडेरा डेरा में 20 लाख रुपए की लागत से 260 मीटर सड़क प्राथमिक विद्यालय से पंचायत भवन तक बनी सड़क व नाली निर्माण को जनता को समर्पित क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार समाज के अंतिम छोर वह पायदान के लोगों पर सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की बहु देसी योजनाओं के बारे में आम जनमानस से चर्चा करते हुए कहा आज वर्तमान सरकार बिचौलियों का काम खत्म कर लाभार्थियों के खाते में सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना आवास योजना पेंशन योजना जैसी तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान सुरेश उत्तम पूर्व प्रधान, राजकली गिहार, सहित सभासद महेश चौरसिया, रामबली निषाद, पूर्व प्रधान, दीपू ओमर, विमलेश पटेल, मनीष उत्तम एडवोकेट, नितिन पटेल, जालिंद्री गिहार, शिवसागर सोनकर, गीता गुप्ता, कामिनी सिंह, पुनीता प्रमुख रूप से मौजूद थीं।

About NW-Editor

Check Also

प्रेरक प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी डायरेक्टर से की भेंट, मांगा न्याय

– डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात करता प्रेरक प्रतिनिधि मंडल। फतेहपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *