Breaking News

“मां-बेटा सो रहे थे दरवाजे की सेंध से दबे पांव घुसे सांप; एक को सिर में, दूसरे को पैर में वार, ऐसे बची जान”

 

भोपालः बारिश के दिनों में सांप के काटने की कई खबरें आती हैं। लेकिन पिछले दिनों से आ रही खबरों में कुछ ज्यादा डरा दिया है। घर के अंदर घुसा सांप एक दो नहीं बल्कि परिवार के कई सदस्यों को काट रहा है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला भोपाल शहर में सामने आया। यहां पर खतरनाक जहरीले सांप ने मां-बेटे को डस लिया। यह दोनों ही जमीन पर सो रहे थे।

दरअसल, यह घटना भोपाल के 12 नंबर स्थित एक बस्ती की है। यहां पर रहने वाली एक महिला और उसका तीन साल का मासूम जमीन पर सो रहे थे। तभी जहरीला सर्प कॉमन करैत घर में घुस आया। उसने पहले तो बच्चे को डसा फिर आगे बढ़ा और बगल में सो रही मां के पैर पर डस लिया। परिजनों ने तत्काल ही दोनों को जेपी अस्पताल ले गए। बाद में वहां से हमीदिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हमीदिया हॉस्पिटल में बच्चे को 10 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। वहीं, मां का भी साथ ही साथ इलाज चल रहा था। हमीदिया के डॉक्टरों की मेहनत और समय पर इलाज के कारण मां-बेटे की जिंदगी बच गई। साथ ही यह भी डॉक्टर एक बार फिर धरती पर जान बचाने वाले भगवान बन गए। जिस समय मां-बेटा हॉस्पिटल पहुंचे उनमें से बेटे की हालत गंभीर थी। बताया जाता है कि बच्चा अस्पताल पहुंचते ही सांस नहीं ले पा रहा था। इसलिए तुरंत वेंटिलेटर पर रखने का निर्णय लेना पड़ा।

यहां पर शिशु रोग विभाग की डॉ पूर्वा गोहिया और उनकी टीम ने बच्चे को तुरंत एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) दिया। दवा का असर कम दिखने पर कुल 40 वायल दवा लगानी पड़ी। चौथे दिन बच्चे ने आंखें खोली और धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार हुआ। डॉक्टर्स के अनुसार सांप ने बच्चे के सिर के पीछे काटा था। चूंकि सांप के काटने से जहर सीधे दिमाग पर असर करता है। ऐसे में जहर के प्रभावों को कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती था। बच्चे का ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया था। विशेष दवाओं और कैल्शियम ग्लूकोनेट इन्फ्यूजन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित किया गया। हमीदिया अस्पताल में डॉ पूर्वा गोहिया के नेतृत्व में डॉ क्षिप्रा, डॉ प्रतिभा, डॉ विनोधिनी, डॉ. सौम्या, डॉ. शिवांशु और डॉ. कृतिका की टीम ने बच्चे की जान बचाई। अब वह बात भी करने लगा है। फिजियोथेरेपी करके बच्चे की चलने की क्षमता भी लौट रही है।

 

About NW-Editor

Check Also

“नरोत्तम मिश्रा का विवादित बयान: ‘फटी चड्डी’ वाले शब्दों ने भोपाल से दिल्ली तक मचाई हलचल”

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *