इटावा। अपना दल (एस) में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अपना दल (एस) टीम ने सर्वसम्मति से मुकेश कुमार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। यह निर्णय एससी/एसटी आयोग के सदस्य एवं विधानसभा प्रभारी रमेश चन्द्र कुण्डे तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल की उपस्थिति में लिया गया।
बैठक की शुरुआत पक्का तालाब स्थित आवास पर डॉ. हरीशंकर पटेल से कुशलक्षेम पूछने के बाद, पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल द्वारा 2 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक के दिशा-निर्देशों को विस्तार से बताया गया। जिसके तहत सभी प्रभारियों को 2 जनवरी की समीक्षा बैठक तक अपनी विधानसभा इकाइयों का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन, आगामी पंचायत चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। तय किया गया कि पंचायत चुनाव में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों का चयन विधानसभा अध्यक्ष, जोनल अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी के संयुक्त निर्णय से किया जाएगा। संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए इटावा के कर्मठ, जुझारू एवं लगनशील कार्यकर्ता मुकेश कुमार को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चैहान, जिला महासचिव बृजेश पोरवाल, राजेश पोरवाल, जिला सचिव डॉ. सुधीर सविता, एडवोकेट अमित चैरसिया, अनुपम पटेल, इंजी. राजेश कुमार वर्मा, निखिल सविता, साहिल सविता, सिद्धार्थ कुशवाह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News Wani