Breaking News

रघुवर दयाल पाठक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

इटावा। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना बलरई पर गठित टीम द्वारा रघुवर दयाल पाठक इंटर कॉलेज, जाखन, थाना बलरई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर क्राइम सतर्कता एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सुरक्षा, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों व योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकाल 102/108 एंबुलेंस 1090 महिला पावर लाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन 1906 गैस रिसाव 1915 उपभोक्ता हेल्पलाइन

About NW-Editor

Check Also

मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

-53,700 नकद, अवैध तमंचे व पल्सर बाइक बरामद ब्यूरो संजीव शर्मा इटावा: जनपद में अपराध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *