महाराष्ट्र के मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहाँ एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। जानकारी के मुताबिक मृतक एक मेकअप आर्टिस्ट था। यह मामला आरे पुलिस स्टेशन के छोटा कश्मीर गार्डन इलाके का बताया जा रहा है। आरे पुलिस ने पत्नी राजश्री और उसके प्रेमी के भाई रंगा को हिरासत में ले लिया है, जबकि प्रेमी चंद्रशेखर फरार है। मृतक की पहचान 40 साल भरत अहिरे के रूप में हुई है। भरत फिल्म सिटी में मेकअप आर्टिस्ट का काम करता था। वहीँ राजश्री का प्रेमी चंद्रशेखर आरे कॉलोनी इलाके में एक तबेले में काम करता था।
चोरी छिपे कर रही थी कांड
मृतक की मां का कहना है कि, पत्नी राजश्री का लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी चंद्रशेखर और राजश्री के बीच एक साल से चोरी-छिपे प्रेम संबंध चल रहा था। राजश्री रात में चोरी-छिपे बातें करती थी। जब उसके पति को इस बात की जानकारी मिली तो भरत ने इसका विरोध किया। तब राजश्री ने भरत को बताया कि उसने चंद्रशेखर को अपने मोबाइल से ब्लॉक कर दिया है, लेकिन बाद में पता चला कि राजश्री ने प्रेमी का मोबाइल नंबर पूजा के नाम से सेव कर रखा था।
इतना मारो कि…
वहीँ 12 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे जब राजश्री के फोन पर प्रेमी चंद्रशेखर का कॉल आया, तो इसी बात को लेकर भरत का उसपर भड़क उठा। उस समय घर में भरत की बड़ी बेटी और दोनों छोटे बेटे मौजूद थे। झगड़े के बाद पत्नी राजश्री ने प्रेमी को फोन करके कहा, भरत को बाहर बुलाकर उसकी पिटाई करो। मैं बाहर टॉयलेट करके आ रही हूँ। तुम उसे बुलाकर इतना पीटना कि वह मर जाए या एक साल तक बिस्तर पर पड़ा रहे।
News Wani
