Breaking News

भीषण ठण्ड में लगातार अलाव जलवा रही नगर पालिका

– पालिका कर्मी मोहम्मद हबीब निभा रहे जिम्मेदारी
अलाव जलवाते पालिका कर्मी मोहम्मद हबीब।
फतेहपुर। भीषण ठंड और शीतलहर से आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार सक्रिय है। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर शहर के प्रमुख चैराहों और अस्थाई रैन बसेरों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य की देखरेख नगर पालिका कर्मी मोहम्मद हबीब बखूबी निभा रहे हैं। वे प्रतिदिन संबंधित स्थानों पर पहुंचकर समय से अलाव जलवाने और उसकी निगरानी कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ठंड से जनता को बचाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के सभी अलाव पूरे दिन जलते रहते हैं, जिससे राहगीरों और जरूरतमंदों को काफी राहत मिल रही है। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टॉप और सदर अस्पताल परिसर में रैन बसेरे बनाए गए हैं। जहां यात्रियों के ठहरने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां कोई भी यात्री ठंड से परेशान नहीं हो रहा। इसके अलावा शहर के मुख्य चैराहों पर भी अलाव की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर पालिका की इस पहल से ठंड के कहर से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *