महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनका पद पत्नी को दिए जाने, NCP के दोनों गुट के विलय और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इन्हीं मांगों को लेकर NCP का डेलीगेशन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके घर वर्षा बंगले पहुंचा। इसमें प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे शामिल हैं।
महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार के पास फाइनेंस, एक्साइज और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के एडमिनिस्ट्रेशन के साथ-साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद भी था। NCP नेताओं में इस बात पर चर्चा चल रही है कि इन डिपार्टमेंट का एडमिनिस्ट्रेशन किसे दिया जाए और पार्टी की नेशनल लीडरशिप किसे दी जाए। वहीं, यह दावा भी किया जा रहा है कि अजित पवार NCP के दोनों गुट के जिस मर्जर पर बातचीत कर रहे थे, उस पर आखिरी फैसला शरद पवार लेंगे।
महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े अपडेट्स
- अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने नरेश अरोड़ा को राजनीतिक सलाह के लिए बारामती बुलाया है। नरेश अरोड़ा अजित पवार के चुनावी रणनीतिकार हैं. उनकी संस्था ‘डिजाइनबॉक्स’ एनसीपी के लिए काम करती है।
मीटिंग के बाद बोले प्रफुल्ल- CM जल्दी फैसला लें
CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद एनसीपी के नेता प्रफुल पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को साफ तौर पर बता दिया है कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द फैसला लेना जरूरी है। प्रफुल ने कहा कि हमारी मांग है कि अजित के पोर्टफोलियो और NCP से जुड़े फैसलों को लेकर कोई अनिश्चितता नहीं होनी चाहिए। राज्य की मौजूदा स्थिति कार्यकर्ताओं के असंतोष और जनता की भावनाओं को देखते हुए बिना देरी ठोस निर्णय लेना जरूरी है।
NCP विलय को लेकर 3 लोगों के दावे
- अजित के करीबी किरण गुजर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि वे दोनों गुटों को मिलाने के लिए 100% उत्सुक थे। उन्होंने पांच दिन पहले कहा था कि पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई है और अगले कुछ दिनों में विलय होने वाला है। गुजर ने कहा कि अजीत के पास विलय और एकजुट NCP के भविष्य के लिए एक रोडमैप तैयार था।
- एनसीपी के सीनियर नेता जयंत पाटिल ने भी कहा है कि विलय को लेकर अजित दादा और उनके बीच कई बैठकें हो चुकी थी। अजित इसे लेकर सकारात्मक थे। जिला परिषद चुनाव के बाद इसपर अंतिम निर्णय होना था। अजित दादा ने कहा था पहले स्थानीय निकाय के चुनाव गठबंधन करके लड़ा जाए, चुनाव के बाद लेंगे।
- एनसीपी शरद गुट के नेता एकनाथ खड़से न्यूज एजेंसी ANI से कहा है कि एनसीपी के दोनों गुट एक साथ आएंगे।
News Wani
