Breaking News

UP के सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए नया आदेश, विभाग में हलचल

लखनऊ: प्रदेश में जून और जुलाई के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न बड़ी भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के जिला मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी। इस संबंध में कई जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) ने आदेश जारी कर दिए हैं।  आदेश के अनुसार, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक, प्रधानाचार्य और शिक्षणेत्तर कर्मचारी गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी बिना अनुमति जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे। केवल आपात या आवश्यक परिस्थितियों में जिला विद्यालय निरीक्षक की लिखित अनुमति के बाद ही बाहर जाने की अनुमति मिलेगी। जून-जुलाई में लेखपाल मुख्य परीक्षा, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, बीएड प्रवेश परीक्षा, आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा, राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा व यूपीटीईटी सहित आधा दर्जन से अधिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक एवं अन्य जिम्मेदारियों में लगाई जाएगी। 21 मई को लेखपाल मुख्य परीक्षा, 24 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा, तीन से चार जून को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा, आठ से 10 जून तक पुलिस भर्ती परीक्षा, 14 जून को जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा और दो से चार जुलाई तक यूपीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. महेंद्र देव ने बताया कि यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित कर्मचारियों को यात्रा से पूर्व लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में जलभराव के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन: गंदे पानी से घरों तक परेशानी, पंपिंग स्टेशन पर नारेबाजी; एक घंटे जाम रहा रास्ता

लखनऊ। मिश्रीबाग इलाके में जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *