Breaking News

निशान वेलफेयर सोसाइटी ने मनाई बाबा साहब की जयंती

– सामाजिक एकता बनाए रखने का दिया संदेश
– जयंती कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं।
फतेहपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निशान वेलफेयर सोसाइटी ने स्लम क्षेत्र राधानगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहब को याद किया। वक्ताओं ने बाबा साहब को महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता एवं संविधान निर्माता के रूप में याद करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर न केवल एक विद्वान व्यक्ति थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय के सच्चे प्रहरी भी थे। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाया और समाज के दबे-कुचले वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। वक्ताओं ने आगे कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व समानता, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। इस अवसर पर एक प्रेरणादायक संदेश भी साझा किया गया। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो यही डॉ. भीमराव अंबेडकर का मूल संदेश था, जो आज भी समाज को आगे बढ़ने की राह दिखाता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिक्षा के महत्व, अधिकारों के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही, बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर एक बेहतर और समतामूलक समाज बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राबिया, संस्था की प्रबंधक रुबीना अल्ताश, तूबा, सलाउद्दीन उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *