Breaking News

नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में स्कूटी रैली व हस्ताक्षर अभियान

– शहर में स्कूटी रैली व महिला महाविद्यालय में चलाया हस्ताक्षर अभियान
– स्कूटी रैली को झण्डी दिखाकर रवाना करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
फतेहपुर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारियों व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो आईटीआई मैदान से आगे बढ़ते हुए पटेल नगर चौराहा, बुलेट चौराहे से पथरकटा चौराहे से आईटीआई मैदान में पूर्ण हुई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाज में सभी को बराबरी का हक देने के उद्देश्य से सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, हमारी मातृशक्तियों को सशक्त बनाने को लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाले समय में बड़े मजबूत आधार के रूप में देखा जायेगा। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार को डां भीमराव अंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हस्ताक्षर बैनर लगाया गया। वहीं बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक दूसरे का हांथ पकड़, नारी दीवार, बना सशक्तिकरण का सन्देश दिया गया। जिसमें जिला महामंत्री सुशीला मौर्या, रेखा सरोज, सुनिधि तिवारी, आशुतोष त्रिवेदी, पंकज त्रिपाठी, पुष्पराज पटेल, विमलेश पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में सकारात्मक योगदान दिया। महाविद्यालय की छात्राएं व बड़ी संख्या में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्साह से अपना हस्ताक्षर करके विल को समर्थन दिया गया। इस मौके पर गायत्री सिंह, मंजू शुक्ला, बबुनी निषाद, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, विजय लक्ष्मी साहू, सेल त्रिपाठी, मधु शर्मा, संजना द्विवेदी, रेखा सरोज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

About NW-Editor

Check Also

सूरज से आग, गर्म हवाओं के थपेड़ों से बेहाल आवाम

सबको राहत की बारिश का इंतजार – चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए चेहरे को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *