Breaking News

चलते फिरते गांजा की बिक्री करने वाले को तस्कर को पुलिस ने पकड़ा,1200 ग्राम गांजा बरामद

 

पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा घूम-घूम कर अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 20.06.2025 को देर रात्रि थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जमालपुर बुदेंलखडं एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 1200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ ।

पकड़ गए तस्कर ने
अपना नाम राम सिहं पुत्र विजय बहादुर वर्मा निवासी चुन्ना का पुरवा महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा बताया है।

पकड़ने वाली टीम में
उप निरीक्षक नि0 श्री अरविन्द कुमार उ0नि0 श्री अंकुर खारी कां0 अंकित सिंह कां0 अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *