तमंचा लेकर घूम रहे शातिर को पुलिस ने पकड़ा

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 29/30.05.2025 की रात्रि को थाना मटौंध पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि थाना मटौन्ध पुलिस को दौलतपुर-मध्य प्रदेश अन्तर्राज्यीय बार्डर पर गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया ।
पुलिस द्वारा व्यक्ति को पकड़कर चेकिंग की गई तो उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया ।

पकड़ने गए अभियुक्त ने अपना नाम चन्द्रजीत यादव उर्फ बउवा पुत्र बैजनाथ यादव निवासी दौलतपुर मजरा दुरेंडी थाना मटौन्ध जनपद बांदा बताया है।

पकड़ने वाली पुलिस टीम में
अनिल कुमार साहू चौकी प्रभारी भूरागढ़ कां0 अश्वनी कुमार उपाध्याय कां0 आशूतोष राजपूत शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *